????? ?? ????? ??????? ?? ????? ???????? ?? ????

गश्ती के दौरान वनरक्षी को कोयला माफियाओं ने पीटा चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए किया रेफर.घटना के कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा.विभाग कर रहे हैं मामले की छानबीन.अवैध कोयला कारोबारियों द्वारा दी गई घटना को अंजाम.27 नवंबरफोटो संख्या- 22 व 23 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- अस्पताल में इलाजरत वनरक्षी व जानकारी […]

गश्ती के दौरान वनरक्षी को कोयला माफियाओं ने पीटा चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए किया रेफर.घटना के कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा.विभाग कर रहे हैं मामले की छानबीन.अवैध कोयला कारोबारियों द्वारा दी गई घटना को अंजाम.27 नवंबरफोटो संख्या- 22 व 23 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- अस्पताल में इलाजरत वनरक्षी व जानकारी लेने पहुंचे पदाधिकारी.संवाददाता, पाकुड़लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगलौम कोलियरी के समीप गुरुवार रात गश्ती में गये वन रक्षी बीरबल महतो 40 वर्ष को कोयला माफियाओं ने पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. घायलावस्था में वनरक्षी बीरबल महतो घटना स्थल पर ही सुबह करीब 6 बजे तक पड़े रहे. उपरोक्त घटना की सूचना वन प्रक्षेत्र हिरणपुर के रेंजर कमलेश प्रसाद सिंह को सिंगलौम कोलियरी के मैनेजर द्वारा दी गई. जिसके बाद रेंजर श्री सिंह के पहल पर घायलावस्था में उसे लिट्टीपाड़ा थाना लाया गया जहां से इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पाकुड़ भेज दिया गया. प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है. इधर घटना को लेकर अब तक पूरी स्थिति साफ नहीं हो पायी है. हालांकि सूत्रों की मानें तो अवैध रूप से सिंगलौम कोलियरी से कोयले के कारोबार से जुड़े कोयला माफियाओं द्वारा घटना को अंजाम दिया गा है. वन प्रक्षेत्र हिरणपुर के रेंजर कमलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान बीरबल महतो सिंगलौम कोलियरी की ओर गया था अवैध रूप से कोयले के कारोबार से जुड़े माफियाओं द्वारा ही उसके साथ मारपीट की गयी है. मामले को लेकर छानबीन की जा रही है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक गश्ती के दौरान अपने मोटरसाइकिल लेकर वन रक्षी बीरबल महतो गया था. घटना स्थल से उसका मोटरसाइकिल नहीं मिली है. इधर घायलावस्था में इलाज के दौरान लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी संतोष कुमार, अामड़ापाड़ा प्रक्षेत्र के रेंजर संजीव कुमार चौधरी, हिरणपुर प्रक्षेत्र के रेंजर कमलेश प्रसाद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी अस्पताल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.साहिबगंज के दरला निवासी हैं वनरक्षीविभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन रक्षी बीरबल महतो साहिबगंज जिला के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत दरला गांव का रहने वाला है. विभाग द्वारा वन रक्षी बीरबल महतो के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी है.क्या कहते हैं थाना प्रभारीलिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि इलाज के दौरान फर्द बयान लेने के प्रयास किया गया था. परंतु घायल वन रक्षी बीरबल महतो के बयान देने की स्थिति में नहीं होने के कारण मामला पूरा स्पष्ट नहीं हो पाया है. बहरहाल मामले को लेकर जांच की जा रही है. जल्द ही इस पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >