ओके::सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश –एसपी सुनील भास्कर ने पुलिस लाइन में पुलिस बल व अर्धसैनिक बलों के साथ की बैठक–किसी प्रकार की जानकारी या गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तुरंत पदाधिकारी को जानकारी देने का निर्देश प्रतिनिधि, साहिबगंजत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान से पहले शुक्रवार को एसपी सुनील भास्कर ने साहिबगंज पुलिस लाइन में पुलिस बल व अर्धसैनिक बलों को जरूरी निर्देश दिये. कहा कि नक्सली घटना को लेकर विशेष रूप से एहतियात बरतने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जिला में पहली बार किसी चुनाव से पहले सुरक्षा के मद्देनजर सावधानी बरतने के लिये परचा वितरित किया गया है. एसपी की ओर से जारी परचा में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि साहिबगंज जिला नक्सल वारदात से मुक्त है, नक्सली उपस्थिति से मुक्त नहीं है. इसलिए विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है. आप लोग सतर्क रहें किसी प्रकार की जानकारी या गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो तुरंत मोबाइल पर पदाधिकारी को जानकारी दें.इस दौरान पुलिस कर्मियों व सुरक्षा बलों के बीच सामग्री का भी वितरण किया गया.
???::??????? ?? ???? ????? ??????? ????? ?? ???????
ओके::सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश –एसपी सुनील भास्कर ने पुलिस लाइन में पुलिस बल व अर्धसैनिक बलों के साथ की बैठक–किसी प्रकार की जानकारी या गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तुरंत पदाधिकारी को जानकारी देने का निर्देश प्रतिनिधि, साहिबगंजत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान से पहले शुक्रवार को एसपी सुनील […]
