सनोज ने रची थी सचिन की हत्या की साजिश

बरहरवा : बरहरवा थाना क्षेत्र के सतगाछी पंचायत के श्यामपुर गांव निवासी सचिन रविदास (30) की हत्या मामले में पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही सनोज रविदास ने आपसी रंजिश के चलते सचिन की हत्या की थी. पुलिस को दिये […]

बरहरवा : बरहरवा थाना क्षेत्र के सतगाछी पंचायत के श्यामपुर गांव निवासी सचिन रविदास (30) की हत्या मामले में पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही सनोज रविदास ने आपसी रंजिश के चलते सचिन की हत्या की थी. पुलिस को दिये बयान में सनोज ने बताया है कि पिछले पंचायत चुनाव के समय उसकी मां वार्ड सदस्य के रूप में चुनाव लड़ी थी, जिसका खुल कर विरोध सचिन ने किया था.

इसके अलावा दो बार मारपीट लूट किये जाने मामले को लेकर सनोज के खिलाफ पंचायत भी हुई थी. सनोज की शादी तोड़वाने में भी सचिन ने मुख्य भूमिका निभायी थी. इन्हीं सब कारणों को लेकर सनोज ने सचिन की हत्या की साजिश रची और सोमवार की शाम सचिन को शराब पिलाने के लिये सातगाछी ले गया, यहां शराब पिला कर उसकी हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >