चतरा : ‘डीजी आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को एसपी अनूप बिरथरे से डीजीपी राजीव कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पासपोर्ट सत्यापन की जानकारी ली. इस क्रम में डीजीपी ने पासपोर्ट सत्यापन में हो रही परेशानी पर चर्चा की.
एसपी श्री बिरथरे ने बताया कि पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीजीपी आम लोगों से रूबरू हुए. उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान किया. चतरा में पासपोर्ट सत्यापन को लेकर कोई शिकायत नहीं की. उन्होंने बताया कि इससे संबंधित शिकायत का निवारण पूर्व में ही कर लिया गया था.
आजसू के 200 कार्यकर्ता दिल्ली रवाना : चतरा. आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता सहदेव महतो व सदर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार यादव के नेतृत्व में बुधवार को दो सौ से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए़ 15 नवंबर को दिल्ली के जंतर–मंतर पर झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर आयोजित धरना में शामिल होंग़े.
