???? ???????? ??? ??? ??? ????

सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल 26 नवंबरफोटो संख्या- 17 व 18 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- घायल व्यक्ति.प्रतिनिधि, हिरणपुरथाना अंतर्गत हिरणपुर-लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क लंगटा मशान केनल के समीप गुरुवार शाम मोटरसाइकिल व साइकिल में भिड़ंत होने से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसे आस-पास के राहगीरों ने इलाज के लिए सामुदायिक […]

सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल 26 नवंबरफोटो संख्या- 17 व 18 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- घायल व्यक्ति.प्रतिनिधि, हिरणपुरथाना अंतर्गत हिरणपुर-लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क लंगटा मशान केनल के समीप गुरुवार शाम मोटरसाइकिल व साइकिल में भिड़ंत होने से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसे आस-पास के राहगीरों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार बीचामहल निवासी जोतिन मरांडी 40 व अजीत अंसारी 50 वर्ष हिरणपुर से बीचामहल की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में बनजिरली निवासी किरानी बेसरा 45 वर्ष लिट्टीपाड़ा से हिरणपुर की ओर आने के दौरान दोनों में भिड़ंत हो गयी. जिससे तीनों लोग घायल हो गये. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >