??? ?? ??? ?? ?? ?????

धान के खेत से शव बरामद राजमहल 20 नवम्बरप्रतिनिधि, तालझारीथाना क्षेत्र के कल्याणी मौजा के बहियार धान खेत से शुक्रवार को पुलिस ने एक शव बरामद किया. जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से धान के खेत से बदबू आ रही थी. ग्रामीणों ने बदबू आने का कारण जानने के लिये उक्त स्थान पर पहुंचे […]

धान के खेत से शव बरामद राजमहल 20 नवम्बरप्रतिनिधि, तालझारीथाना क्षेत्र के कल्याणी मौजा के बहियार धान खेत से शुक्रवार को पुलिस ने एक शव बरामद किया. जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से धान के खेत से बदबू आ रही थी. ग्रामीणों ने बदबू आने का कारण जानने के लिये उक्त स्थान पर पहुंचे तो वहां शव देखा. जिसकी सूचना तालझारी थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रयाग दास मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया. ग्रामीणों के अनुसार जेठा किस्कु 55 वर्ष पिछले सात दिनों से लापता है. अंदेशा जतायी जा रही है कि यह शव जेठा किस्कू का हो सकता है. मामले को लेकर थाना पुलिस छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >