?????????? ?? ???? ???? ?? ???-??? ?? ??? ????

दुकानदारों ने वाहन चालक को पीट-पीट कर मार डाला प्रतिनिधि, फरक्कारघुनाथगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर मोड़ के पास शुक्रवार को चाय दुकानदारों ने 40 वर्षीय एक चालक को पीट-पीट कर मार डाला. मिली जानकारी के अनुसार सूति थाना के राम डोबा गांव के अनवर हुसैन अपने वाहन लेकर उमरपुर मोड़ के पास रास्ता किनारे पैसेंजर […]

दुकानदारों ने वाहन चालक को पीट-पीट कर मार डाला प्रतिनिधि, फरक्कारघुनाथगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर मोड़ के पास शुक्रवार को चाय दुकानदारों ने 40 वर्षीय एक चालक को पीट-पीट कर मार डाला. मिली जानकारी के अनुसार सूति थाना के राम डोबा गांव के अनवर हुसैन अपने वाहन लेकर उमरपुर मोड़ के पास रास्ता किनारे पैसेंजर चढ़ा रहा था. जिसके बाद चाय दुकानदार शामशुल शेख ने उसे दुकान के सामने से वाहन हटाने की बात कही. इसी को लेकर मामला बिगड़ गया. जिसके बाद आस-पास के दुकानदारों ने मिल कर अनवर की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अनवर को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >