????????? ??? 66 ????? ????? ????????? ?????

पाकुडि़या में 66 वार्ड सदस्य निर्विरोध चयनित प्रभात खबर टोली, पाकुड़िया/अमड़ापाड़ात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर पाकुड़िया प्रखंड के कुल 219 वार्डों में 66 वार्डों में वार्ड सदस्य निर्विरोध चुन लिये गये हैं. जबकि एक मात्र वार्ड बन्नोग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 8 में नाम निर्देशन खाली रह […]

पाकुडि़या में 66 वार्ड सदस्य निर्विरोध चयनित प्रभात खबर टोली, पाकुड़िया/अमड़ापाड़ात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर पाकुड़िया प्रखंड के कुल 219 वार्डों में 66 वार्डों में वार्ड सदस्य निर्विरोध चुन लिये गये हैं. जबकि एक मात्र वार्ड बन्नोग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 8 में नाम निर्देशन खाली रह गया है. शेष 152 वार्ड से निर्वाचन के लिए 413 उम्मीदवार मैदान में खड़े रह गये हैं. वहीं बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 पंचायतों में से मुखिया पद के लिए 145 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं. वहीं 8 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है. वहीं अमड़ापाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड कुल 57 निर्विरोध चयनित वार्ड सदस्य प्रत्याशियों में से 52 प्रत्याशियों को शुक्रवार को बीडीओ विजय कुमार ने प्रमाण पत्र वितरण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >