तीसरे चरण के लिए प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित 20 नवंबरफोटो संख्या-08 व 09 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- अमड़ापाड़ा में चुनाव चिन्ह लेने पहुंचे प्रत्याशी व पाकुडि़या में चुनाव चिन्ह वितरण करते पदाधिकारी.प्रभात खबर टोली, अमड़ापाड़ा/पाकुड़िया/ लिट्टीपाड़ा- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में मुखिया एवं वार्ड उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का वितरण निर्वाची पदाधिकारी द्वारा किया गया. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विजय कुमार ने पंचायत चुनाव के मुखिया उम्मीदवारों को तथा वार्ड सदस्यों को चुनाव चिह्न देकर सुनिश्चित कर दिया. प्रखंड में 103 मुखिया उम्मीदवार एवं 146 वार्ड सदस्यों को चिह्न मिला. मौके पर प्रभारी प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी प्रसनजीत मंडल, राजेंद्र झा आदि थे. मुखिया उम्मीदवार को टेलीविजन, कैमरा, नारियल, हरिमुनियम, कैंची, टेंट, हेलमेट, कीप, अंगूर, हरी मिर्च, बैट्री टॉर्च, आलमारी, डोली एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशियों को कलम नीब, पेन स्टैंड, हॉकी बॉल, मिक्सी एवं नेल कटर आदि चुनाव चिह्न दिया गया. वहीं पाकुड़िया प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित चुनाव कोषांग में शुक्रवार को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने मुखिया एवं वार्ड के उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिन्ह वितरण किया. बीडीओ श्री मुर्मू ने बताया कि 18 पंचायतों के लिए 145 मुखिया उम्मीदवारों के बीच टेलीविजन, कैमरा, नारियल, हारमोनियम, कैंची, टेंट, हेलमेट, कीप, अंगुर, हरी मिर्च, टॉर्च, अलमारी, डोली, कप-प्लेट, गैस सिलेंडर, फ्रॉक, टोप, केतली, वायलिन एवं कुकर प्रतीक चिह्न आवंटित किया गया. जबकि 413 वार्ड सदस्य उम्मीदवारों के बीच निब, मोमबत्ती, बल्ला, केक सहित अन्य चुनाव चिह्न आवंटित किया गया. वहीं लिट्टीपाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ द्वारा मुखिया व वार्ड सदस्य प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया.
????? ??? ?? ??? ???????????? ?? ??? ????? ????? ??????
तीसरे चरण के लिए प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित 20 नवंबरफोटो संख्या-08 व 09 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- अमड़ापाड़ा में चुनाव चिन्ह लेने पहुंचे प्रत्याशी व पाकुडि़या में चुनाव चिन्ह वितरण करते पदाधिकारी.प्रभात खबर टोली, अमड़ापाड़ा/पाकुड़िया/ लिट्टीपाड़ा- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में मुखिया एवं वार्ड उम्मीदवारों को […]
