????? ???????? ?? ??? ???? ??????

मतदान कर्मियों के बीच राशि आवंटित 20 नवंबरफोटो संख्या- 05 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- मतदान कर्मियों को राशि देते पदाधिकारी.प्रतिनिधि, हिरणपुरत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड के प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में राशि आवंटित की गयी. साथ ही 21 नवंबर को बाजार समिति पाकुड़ में अपना योगदान करने के लिए […]

मतदान कर्मियों के बीच राशि आवंटित 20 नवंबरफोटो संख्या- 05 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- मतदान कर्मियों को राशि देते पदाधिकारी.प्रतिनिधि, हिरणपुरत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड के प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में राशि आवंटित की गयी. साथ ही 21 नवंबर को बाजार समिति पाकुड़ में अपना योगदान करने के लिए प्रतिनियुक्ति पत्र दिया गया. जानकारी के अनुसार प्रथम चरण के मतदान कराने को लेकर मतदान कर्मियों को राशि वितरण की गई. जिसमें 125 पीठासीन पदाधिकारियों को 1750 रुपये प्रति व्यक्ति दी गई. वहीं प्रथम 55, द्वितीय 105 तथा तृतीय 39 मतदान पदाधिकारियों को 1250 रुपये करके राशि आवंटित की गयी. वहीं प्रथम चरण के लिए प्रतिनियुक्त 6 पदाधिकारियों को राशि आवंटित नहीं हो पायी है. इसको लेकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों ने बीडीओ मो जफर हसनात से इसकी शिकायत की. जानकारी के अनुसार पीठासीन पदाधिकारी चित्तरंजन मिश्रा, मुकुंद महतो, गोपाल शील व शहवाज अहमद को राशि का आवंटन नहीं किया गया है. वहीं प्रथम मतदान पदाधिकारी आलमगीर अंसारी व अनवर हुसैन को भी राशि नहीं मिल पायी है. इस संबंध में बीडीओ मो जफर हसनात ने बताया कि कार्मिक कोषांग से प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की भेजी गई आवंटित राशि की सूची मांगी गई है. साथ ही पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना योगदान की सूची उपलब्ध करायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >