चुनाव प्रेक्षक ने की प्रत्याशियों के साथ बैठक पढ़ाया आचार संहिता का पाठ19 नवंबर फोटो संख्या- 17 व 18 पाकुड़ से जा रहा है कैप्सन-बैठक करते पदाधिकारी व उपस्थित प्रत्याशी गण प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ासामान्य प्रेक्षक आलोक त्रिवेदी ने प्रखंड के मुखिया एवं वार्ड अभ्यर्थी के साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में बैठक की. इस दौरान सामान्य प्रेक्षक ने मुखिया एवं वार्ड अभ्यर्थी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. श्री त्रिवेदी ने अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय पंजी में खर्च का लेखा-जोखा भरने, व्यय पंजी में नामांकन तिथि से चुनाव तक का खर्च को दर्ज करने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि निर्वाचन व्यय पंजी की जांच प्रखंड मुख्यालय स्थित अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत भवन में होगी. उन्होंने कहा : प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का पालन करें. दीवाल लेखन, किसी भी सरकारी भवन पर पोस्टर या बैनर लगाने से परहेज करें. बैनर व पोस्टर मिलने पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जायेगा. साथ ही सभा या जुलूस अनुमंडल पदाधिकारी की अनुमति के बाद ही कर सकते हैं. चुनाव में जिप प्रत्याशि चार वाहन, पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया दो- दो वाहन का प्रयोग कर सकते हैं. उन्होंने सभी प्रत्याशियों को चुनाव के 48 घंटे पहले प्रचार-प्रसार बंद करने का आदेश दिया.
????? ???????? ?? ?? ???????????? ?? ??? ????
चुनाव प्रेक्षक ने की प्रत्याशियों के साथ बैठक पढ़ाया आचार संहिता का पाठ19 नवंबर फोटो संख्या- 17 व 18 पाकुड़ से जा रहा है कैप्सन-बैठक करते पदाधिकारी व उपस्थित प्रत्याशी गण प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ासामान्य प्रेक्षक आलोक त्रिवेदी ने प्रखंड के मुखिया एवं वार्ड अभ्यर्थी के साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में बैठक की. इस दौरान […]
