ओके.. सुरक्षा व्यवस्था में जुट जायें पदाधिकारी : एसपी फोटो नं 10 एसबीजी 17 हैकैप्सन: मंगलवार को क्राइम मिटिंग करते एसपी सुनील भास्कर व अन्य पुलिस पदाधिकारीगणसंवाददाता, साहिबगंजजिले में होने वाले पंचायत चुनाव व दीपावली पर्व को देखते हुये तैयारी कर लें. सुरक्षा व्यवस्था में अभी से ही जुट जायें. उक्त बातें एसपी सुनील भास्कर ने मंगलवार को मासिक क्राइम मीटिंग को संबोधित करते हुये कही. उन्होंने बैठक में बीते अक्टूबर माह में दर्ज हुए अपराधिक घटनाओं के अनुसंधान की प्रगति समीक्षा की. बैठक में एसपी ने पर्व को देखते हुयें सभी क्षेत्रों में गश्ती लगाने की बात कही. उन्होंने बताया कि चुनाव में अतिसंवेदनशील व संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर अपराधिक चरित्र के लोगों पर ध्यान दें. एसपी ने नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार को कंट्रोल रूम तैयार करवाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिये. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों व अपराधिक प्रवृति के लोगों पर खास नजर रखने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि सभी पदाधिकारी थाना क्षेत्र के लोगों से अच्छा संबंध बनाने का प्रयास करे ताकि अपराध पर ग्रामीणो के सहयोग से अंकुश लगाया जा सके. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामले का जल्द निष्पादन, कुर्की जब्ती वारंट का निष्पादन, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस पदाधिकारी नियमित रूप से रात्रि गश्ती करे. रात्रि गश्ती में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, राजमहल डीएसपी अनुदीप सिंह , इंस्पैक्टर जीपी सिंह, अजीत कुमार, कपिलदेव प्रसाद, नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, ओपी थाना प्रभारी ॠषिकेश कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी, बरहेट थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी, तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास, राधानगर थाना प्रभारी राजेंद्र दास, कोटालपोखर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा, बोरियो थाना प्रभारी एलबी प्रसाद, बरहरवा थाना प्रभारी अश्लोक सिंह, रांगा थाना प्रभारी प्रदीप दास, मिर्जाचौंकी थाना प्रभारी उमेश राम समेत अन्य थाना प्रभारी व रीडर उपस्थित थे.
???.. ??????? ???????? ??? ??? ????? ????????? : ????
ओके.. सुरक्षा व्यवस्था में जुट जायें पदाधिकारी : एसपी फोटो नं 10 एसबीजी 17 हैकैप्सन: मंगलवार को क्राइम मिटिंग करते एसपी सुनील भास्कर व अन्य पुलिस पदाधिकारीगणसंवाददाता, साहिबगंजजिले में होने वाले पंचायत चुनाव व दीपावली पर्व को देखते हुये तैयारी कर लें. सुरक्षा व्यवस्था में अभी से ही जुट जायें. उक्त बातें एसपी सुनील भास्कर […]
