??????????? ??? ????????? ???? ?? ???

लिट्टीपाड़ा में पदस्थापित जवान की मौत 09 नवंबरफोटो संख्या- 17 व 18 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- श्रद्धांजली देते पुलिस पदाधिकारी व चेक प्रदान करते एसोसियेशन के अध्यक्ष.नगर प्रतिनिधि, पाकुड़न्यू पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने आरक्षी मोहन हेंब्रम के आकस्मिक मौत को लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जवानों ने शोक […]

लिट्टीपाड़ा में पदस्थापित जवान की मौत 09 नवंबरफोटो संख्या- 17 व 18 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- श्रद्धांजली देते पुलिस पदाधिकारी व चेक प्रदान करते एसोसियेशन के अध्यक्ष.नगर प्रतिनिधि, पाकुड़न्यू पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने आरक्षी मोहन हेंब्रम के आकस्मिक मौत को लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जवानों ने शोक सलामी दी. एसपी श्री लिंडा ने बताया कि आरक्षी मोहन हेंब्रम काफी दिनों से बीमार थे. इलाज के दौरान अचानक उनकी मौत हो गई है. मृतक श्री हेंब्रम दुमका जिले के मसलिया थाना अंतर्गत पाटनपुर गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने जिले में 2005 में योगदान किया था. एसपी द्वारा 10 हजार रुपये मृतक की पत्नी को सहयोग राशि दी गयी तथा पांच हजार रुपये जिला कल्याण कोष से प्रदान की गयी है. मृतक के चार बच्चे मुकेश हेंब्रम 11, मोनिका हेंब्रम 10, मनीष हेंब्रम 8 व अनीष हेंब्रम 2 वर्ष हैं. मौके पर एसडीओ किशोर कौशल, पुलिस निरीक्षक अजीत कुजूर, एसोसियेशन के अध्यक्ष शुभंकर कुमार सहित पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >