?????? ?? ?? ???? ?????? ???? ?? ??????? : ??????

शिक्षा से ही होगा स्वच्छ समाज का निर्माण : सीजेएम रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शिक्षक सबों को दे समान शिक्षालोग आगे बढ़ेंगे तो अपराध की घटनाएं भी कम होगी09 नवंबर फोटो संख्या-06 व 07 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- मंचासीन अतिथि व उपस्थित छात्राएं.कोर्ट प्रतिनिधि, पाकुड़जिला विधिक सेवा […]

शिक्षा से ही होगा स्वच्छ समाज का निर्माण : सीजेएम रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शिक्षक सबों को दे समान शिक्षालोग आगे बढ़ेंगे तो अपराध की घटनाएं भी कम होगी09 नवंबर फोटो संख्या-06 व 07 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- मंचासीन अतिथि व उपस्थित छात्राएं.कोर्ट प्रतिनिधि, पाकुड़जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय किया गया. शिविर में सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए समाज को शिक्षित होना आवश्यक है. जब समाज शिक्षित हो जायेगा तो वह अपने मूलभूत अधिकार व अपने कर्तव्यों का सही रूप से पालन कर सकेंगे. शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है. जब लोग आगे बढ़ेंगे तो अपराध की घटनाएं भी कम होगी. उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा प्राप्त करना भी मूलभूत अधिकार है. उनके अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का मौलिक कर्तव्य है कि सबों को समान शिक्षा दें. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ शंभु कुमार यादव ने बच्चों के कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला. साथ ही बच्चों द्वारा फैक्टरी, होटल व कारखानों में जो मजदूरी करायी जाती है उससे संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी. स्थायी लोक अदालत के सदस्य त्रिवेणी प्रसाद भगत एवं सुशील कुमार चार ने भी विभिन्न कानूनों की जानकारी दी. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रेमचंद राम ने कहा कि बच्चे ही एक ऐसा माध्यम है जो देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >