???::??????? ??????? ?????????? ?? ????? ?? ???? ???? ?? ????

ओके::जनवितरण प्रणाली दुकानदारों पर लगाया कम अनाज देने का आरोप बरहेट. प्रखंड के लाभुकों ने जनवितरण प्रणाली की दुकानदारों पर कम अनाज वितरण का आरोप लगाया है. बताया कि इस माह राशन कार्डधारियों को प्रति व्यक्ति पांच किलो की जगह चार किलो 600 ग्राम तथा अंत्योदय कार्डधारियों को 35 किलो की जगह 33 किलो प्रति […]

ओके::जनवितरण प्रणाली दुकानदारों पर लगाया कम अनाज देने का आरोप बरहेट. प्रखंड के लाभुकों ने जनवितरण प्रणाली की दुकानदारों पर कम अनाज वितरण का आरोप लगाया है. बताया कि इस माह राशन कार्डधारियों को प्रति व्यक्ति पांच किलो की जगह चार किलो 600 ग्राम तथा अंत्योदय कार्डधारियों को 35 किलो की जगह 33 किलो प्रति कार्ड खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है. इस कारण लाभुकों में काफी नाराजगी है. इस संबंध में बरहेट बाजार के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार मनोज भगत ने बताया कि इस माह कम आवंटन प्राप्त होने के कारण प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शंभु प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर ही कम अनाज का वितरण किया जा रहा है. अगले माह से पूरा राशन बांटा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >