बाल श्रम पर कार्यशाला में डीसी ने कहा
साहिबगंज : बाल श्रम में लगे सभी बच्चों के शिक्षा का अधिकार को सुनिश्चित किया जाय. यह बात डीसी ए मुथू कुमार ने बुधवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित बाल श्रम उन्मूलन कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जिले में बाल श्रम के लिए सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा कई कल्याण कारी योजना संचालित हो रही है.
साथ ही सहयोगी संस्थाओं व गैर सरकारी संगठनों की क्षमताओं व संसाधनों का उपयोग करके बाल श्रम उन्मूलन व पुनर्वास किया जाना है.ताकि सभी बच्चों को शिक्षा मिल सके.
