साहिबगंज : झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ शाखा साहिबगंज की आपात बैठक मंगलवार को 11 बजे मछुआ सोसाइटी में संघ के प्रदेश संगठन सचिव रामप्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संघ की नौ मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी.
इस बाबत प्रदेश संगठन सचिव श्री यादव ने बताया कि नौ मांगों में छह मांगों पर संलेख बनी, लेकिन आज तक धरातल पर नहीं उतरी. जिसके कारण राज्य के गृहरक्षकों में आक्रोश है.
संघ के पदाधिकारी ने पूरे जिले में जनसंपर्क अभियान चलाकर राज्य के गृहरक्षकों को एकजुट कर नवंबर माह में झारखंड सरकार का दाह संस्कार राजधानी रांची में करेगी. साथ ही कार्य बहिष्कार करने व हड़ताल की घोषणा करेगी. मौके पर मौलाना शमीम अली शेख, मुजाहिर, राजीव ओझा, गोपी झा, कृपानंद यादव, विजय कुमार सिंह, महबूब आलम, विकास यादव, राजेंद्र ठाकुर, श्यामसंदर यादव आदि.
