नमाज अदा कर दी एक दूजे को बधाई

राजमहल : अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार को मुसलिम समुदाय ने त्याग व कुरबानी का पर्व ईद–उल–अजहा (बकरीद) का पर्व धूमधाम से मनाया गया. राजमहल शहर के अकबरी मसजिद में तीन जमात हुआ. सुबह के 8 बजे मौलाना सफाउद्दीन, 8:30 मौलाना वाहब तथा 9 बजे मौलाना मुक्ति मोहम्मद, 8:30 बजे नुरी मसजिद में मौलाना समीम मिसवाही […]

राजमहल : अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार को मुसलिम समुदाय ने त्याग कुरबानी का पर्व ईदउलअजहा (बकरीद) का पर्व धूमधाम से मनाया गया. राजमहल शहर के अकबरी मसजिद में तीन जमात हुआ.

सुबह के 8 बजे मौलाना सफाउद्दीन, 8:30 मौलाना वाहब तथा 9 बजे मौलाना मुक्ति मोहम्मद, 8:30 बजे नुरी मसजिद में मौलाना समीम मिसवाही ने नमाज अदा कराया. फुलवरिया स्थित ईद गाह मे सुबह के 8:30 बजे मौलाना अब्दुल खालिद, करबला स्थित ईदगाह में मौलाना एहसान ने नमाज अदा कराया.

लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी. इसके उपरांत जानवर (बकरे) की कुरबानी दी गयी. तीनपहाड़ आस पास क्षेत्र में बुधवार को त्याग कुरबानी का पर्व ईदउलअजहा (बकरीद) का पर्व मुसलिम समुदाय ने धूमधाम से मनाया.

तीनपहाड़ स्थित नूरी जामी मसजिद में मौलाना कारी बदरे जमाल साहब तथा गौसिया जामी मसजिद में दो जमात में नमाज बदा कराया गया. सुबह के 8 बजे मौलाना कारी कमरूल हक रिजवी तथा 8:30 बजे मौलाना दाउद ने नमाज अदा कराया. इसके उपरांत जानवर (बकरे) का कुरबानी दी गयी.

तालझारी : बुधवार को थाना क्षेत्र में बकरीद का पर्व मुसलिम समुदायों ने धूमधाम से मनाया. बकरीद पर्व को शांति पूर्वक मनाने को लेकर विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु तीनपहाड़ पुलिस पिकेट प्रभारी सुबेदार सिंह शस्त्र बलों के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते रहे.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बकरीद के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर प्रशासन की ओर क्षेत्र के संवेदनशील असंवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >