हजारों के बिके बकरे

साहिबगंज : ईद–उल–अजहा (बकरीद) की तैयारी पूरी हो गयी है. इस पर्व में मुसलिम समुदाय के लोग विशेष तौर पर कुरबानी देते हैं. इसमें जम कर बकरे की बिक्री होती है. साहिबगंज के विभिन्न हाटों में बकरा खरीदने के लिए मंगलवार को लोगों का तांता लगा रहा. चार हजार से 13 हजार रुपये तक के […]

साहिबगंज : ईदउलअजहा (बकरीद) की तैयारी पूरी हो गयी है. इस पर्व में मुसलिम समुदाय के लोग विशेष तौर पर कुरबानी देते हैं. इसमें जम कर बकरे की बिक्री होती है. साहिबगंज के विभिन्न हाटों में बकरा खरीदने के लिए मंगलवार को लोगों का तांता लगा रहा.

चार हजार से 13 हजार रुपये तक के बकरे की बिक्री हुई. कुलीपाड़ा मसजिद के पेश इमाम हाफिज अबरार हुसैन ने बताया कि ईदउलअजहा पर्व हमें कुरबानी की सीख देता है. इसी माह हाजी हज के अरकान पूरा करते हैं. यह त्योहार हमें हजरत इब्राहिम अलैय हिस्सलाम एवं उनके साहब जादे हजरत इस्माइल अलैय हिस्सलाम की अजीम कुरबानी को याद दिलाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >