साहिबगंज : रसोई गैस की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. दुर्गापूजा व बकरीद के नजदीक आने के साथ उनकी चिंताये भी बढ़ने लगी है. दूसरी ओर गैस एजेंसियां भी गैस की कम आपूर्ति को लेकर लोगों को समझाती दिख रही हैं. 24 सितंबर की परची सोमवार तक बांटी गयी.
इसी तरह कई जगहों पर यही समस्या देखी जा रही है. गैस एजेंसियों के सामने सुबह से लोग लाइन में खड़े देखे जा रहे हैं. इसकी वजह से सड़क जाम की समस्या भी बढ़ गयी है. पूर्वी फाटक पोखरिया के मुख्य सड़क पर आपूर्ति विभाग का कार्यालय स्थित है. इसके प्रोपराइटर विष्णुदेव सिंह ने कहा कि बैंक ड्राफ्ट भेज दिया गया है. जल्द ही आपूर्ति बढ़ेगी, इसके बाद ही स्थिति में सुधार हो सकेगा.
