स्पेशल ट्रेन की मांग

बरहरवा : साहिबगंज व पाकुड़ को पूजा स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने के कारण बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. उन्हें ट्रेनों में आरक्षितनहीं मिल रही है. वहीं वापसी के लिए लोग अभी से चिंतित हैं. लोगों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए स्थानीय विधायक अकील अख्तर ने रेलवे स्टेशन पर एक […]

बरहरवा : साहिबगंज पाकुड़ को पूजा स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने के कारण बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. उन्हें ट्रेनों में आरक्षितनहीं मिल रही है. वहीं वापसी के लिए लोग अभी से चिंतित हैं.

लोगों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए स्थानीय विधायक अकील अख्तर ने रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय धरनाप्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कई बार राज्य रेल मंत्री अधीर रंजन रेलवे पदाधिकारियों को मांग पत्र सौंपा गया.

लेकिन इस दिशा में पहल नहीं हुई. इस कारण साहिबगंज पाकुड़ रेलखंड पूरी तरह उपेक्षित हो रहा है. उन्होंने स्थानीय लोगों को एकजुट होकर आंदोलन करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >