साहिबगंज : जिला मुख्यालय के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ का पानी घटने के बाद सोमवार को डीसी ए मुथु कुमार ने क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने कहा कि पानी घट गया है, लेकिन महामारी फैलने की संभावना है.
इसको देखते हुए बाढ़ प्रभावित सदर, राजमहल, उधवा क्षेत्र में लगातार कैंप करने की आवश्यकता है. ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव व शुद्ध पानी की व्यवस्था करना पहली प्राथमिकता है.
सड़कों की हुई क्षति
श्री कुमार ने कहा कि बाढ़ से कई उधवा, एनएच व दक्षिण पियारपुर में सड़क को नुकसान हुआ है. वहीं तीन लोग मरे है. जिसको मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है.
