याद किये गये डॉ विश्वेश्वरैया

डिप्लोमा अभियंता संघ ने मनायी जयंती साहिबगंज : शहर के मछुआ सोसाइटी में डिप्लोमा अभियंता संघ ने भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 152 वीं जयंती व 46 वां अभियंता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. समारोह की अध्यक्षता एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता बैद्यनाथ दास ने की. उन्होंने कहा कि अभियंताओं को हमेशा निर्माण व देश […]

डिप्लोमा अभियंता संघ ने मनायी जयंती

साहिबगंज : शहर के मछुआ सोसाइटी में डिप्लोमा अभियंता संघ ने भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 152 वीं जयंती 46 वां अभियंता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया.

समारोह की अध्यक्षता एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता बैद्यनाथ दास ने की. उन्होंने कहा कि अभियंताओं को हमेशा निर्माण देश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए. भारत रत्न डॉ विश्वेश्वरैया के जीवन से हमें सीख लेने की जरूरत है.

इससे पूर्व अभियंताओं ने डॉ विश्वेश्वरैया की तसवीर पर माल्यार्पण किया. जिला अभियंता हीरा प्रसाद रजक ने सभी अभियंताओं से भारत की समृद्धि, झारखंड के विकास के लिए डॉ विश्वेश्वरैया के आदर्शो को आत्मसात करते हुए उनके पदचिह्नें का अनुसरण कर अपनी प्रतिभा, क्षमता उच्च विचारों को जनहित में राज्य के विकास के लिए कार्य किये जाने का संकल्प लेने की बात कही. इसके पूर्व सेवानिवृत्त अभियंता रामजी चौधरी ने कहा कि इंजीनियर को क्षेत्र झारंखड के विकास में आगे आना होगा.

मौके पर अभियंता जयप्रकाश मांझी, कमलेश ओझा, केदार प्रसाद, गंगाधर प्रसाद सिंह, गंगाधर मंडल, अलका राज, दुखा मंडल, जितेंद्र मंडल, ब्रजकिशोर मल्लिक, कमलेश ओझा, सच्चिदानंद कुमार, अरविंद कुमार सिंह, बीडी मांझी, राजीव रंजन पांडे, भवेष रविदास, योगेंद्र प्रसाद, नागेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. मंच संचालन हेमंत कुमार शर्मा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >