आपदा में फंसी नाविकों की नैया

साहिबगंज : पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान बचाव कार्य में लगाये गये नाविकों का भुगतान नहीं होने से नाविक पैसा के लिए विभागों का चक्कर काटने को मजबूर हैं. गौरतलब हो कि पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान बचाव कार्य में लगाये गये नाविकों का 22 लाख रुपये का भुगतान आपदा प्रबंध विभाग द्वारा आज तक […]

साहिबगंज : पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान बचाव कार्य में लगाये गये नाविकों का भुगतान नहीं होने से नाविक पैसा के लिए विभागों का चक्कर काटने को मजबूर हैं. गौरतलब हो कि पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान बचाव कार्य में लगाये गये नाविकों का 22 लाख रुपये का भुगतान आपदा प्रबंध विभाग द्वारा आज तक नहीं किया गया है.
नाव के सहारे जीवनयापन करने वाले लगभग 75 नाविकों को लगभग नौ माह बीत जाने के बावजूद भुगतान के लिए विभाग का चक्कर काटना पड़ रहा है. नाविकों का 22,31,000 रुपये नाव का भाड़ा व नाविकों की मजदूरी मद का पैसा आपदा प्रबंधन विभाग को करना है. नाविकों ने विभाग से अविलंब पैसा देने की मांग की है.
‘‘ राज्य आपदा विभाग से इस संबंध में कई बार पत्र व्यवहार किया गया है. आपदा मद की राशि की यथाशीघ्र मांग की गयी. लेकिन बकाया लगभग 48,59,051 रुपया अब तक नहीं आया है. इस कारण नाविकों सहित अन्य कई आपदा मद की राशि का भुगतान पीड़ितों को नहीं किया जा सका है. राशि आने पर जल्द ही भुगतान किया जायेगा. ’’
निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता, साहिबगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >