ओके... सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा, मांगा अमर सुहाग

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजज्येष्ठ अमावस्या के दूसरे दिन भी वट सावित्री व्रत शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुहागिनों द्वारा मनाया गया. सोमवार को महिलाओं ने सुबह गंगा स्नान कर नये परिधान पहन कर पूजा की. इन दौरान महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा विधि-विधान से की. अपने पति की कुशलता व लंबी उम्र […]

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजज्येष्ठ अमावस्या के दूसरे दिन भी वट सावित्री व्रत शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुहागिनों द्वारा मनाया गया. सोमवार को महिलाओं ने सुबह गंगा स्नान कर नये परिधान पहन कर पूजा की. इन दौरान महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा विधि-विधान से की. अपने पति की कुशलता व लंबी उम्र की कामना की. शहर के भरतिया चौक, दूरभाष केंद्र, पुलिस लाइन, शिव मंदिर, गोडाबाड़ी हाट, जिरवाबाड़ी, पुरानी साहिबगंज, रसुलपुर दहला, तालबन्ना, झरना कॉलोनी सहित दर्जनों जगहों पर व्रतियों की भीड़ अहले सुबह से दोपहर तक लगी रही…………………………………..फोटो नं 18 एसबीजी 5 हैं.कैप्सन: सोमवार को वट वृक्ष का पूजा करती महिलाऐं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >