चोरी पर लगाम लागने को पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर में बाइक चोरी व घर में चोरी की घटना में कमी लाने के लिये नगर थाना पुलिस ने शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में लाउडस्पीकर से घोषणा कर लोगों को अपनी बाइक को सुरक्षित स्थान पर खड़ी करने, बाइक में हैंडल और व्हील लॉक लगाने […]

प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर में बाइक चोरी व घर में चोरी की घटना में कमी लाने के लिये नगर थाना पुलिस ने शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में लाउडस्पीकर से घोषणा कर लोगों को अपनी बाइक को सुरक्षित स्थान पर खड़ी करने, बाइक में हैंडल और व्हील लॉक लगाने की जानकारी दी. इसके अलावा लोगों को शहर से बाहर जाने पर थाने में इसकी जानकारी देने को कहा, ताकि पुलिस उनके घर पर निगरानी रख सके. इधर, नगर थाना प्रभारी एसके मिश्रा ने बताया कि पुलिस अपराध नियंत्रण के लिये पूरी तरह से सजग है. लोगों को भी इसके प्रति सजग रहने की जरूरत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >