ओके::प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे स्काउट व गाइड के बच्चे

साहिबगंज . नौ से 15 मई तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में भारत स्काउट एंड गाइड के सहायक राज्य संगठन आयुक्त उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में साहिबगंज जिला से आठ स्काउट गाइड के बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया. संगठन आयुक्त श्री सिंह ने बताया कि झारखंड के 15 जिले के स्काउट व गाइड ने भाग […]

साहिबगंज . नौ से 15 मई तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में भारत स्काउट एंड गाइड के सहायक राज्य संगठन आयुक्त उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में साहिबगंज जिला से आठ स्काउट गाइड के बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया. संगठन आयुक्त श्री सिंह ने बताया कि झारखंड के 15 जिले के स्काउट व गाइड ने भाग लिया. इस दौरान स्काउट गाइड के बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें मंकी ब्रिज पर चढ़ना, पेड़ पर रस्से से चढ़ना, रस्सी पर पैर रख कर एक छोर से दूसरे छोर पर जाना आदि का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के बाद सभी शनिवार को लौट गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >