ओके.... हृदयगति रूकने से आदिवासी युवक की मौत

उधवा. बरहरवा साहिबगंज रेलखंड स्थित बाकुड़ी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार की अहले सुबह एक आदिवासी युवक की मृत्यु हो गयी. उसकी पहचान धमधमियां हरनाडांगा गांव निवासी लुक्खी राम (32 वर्ष ) के रूप में हुई हैं. वह गुरुवार को शराब पीकर सोया था. ह्रदय गति रूक जाने के कारण उसकी मौत हो गयी. घटना […]

उधवा. बरहरवा साहिबगंज रेलखंड स्थित बाकुड़ी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार की अहले सुबह एक आदिवासी युवक की मृत्यु हो गयी. उसकी पहचान धमधमियां हरनाडांगा गांव निवासी लुक्खी राम (32 वर्ष ) के रूप में हुई हैं. वह गुरुवार को शराब पीकर सोया था. ह्रदय गति रूक जाने के कारण उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी बरहरवा रेल थाना पुलिस को दी गयी थी. थाना प्रभारी उपेंद्र पाठक ने बताया कि परिजन शव लेकर चले गये. जिस कारण कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >