ओके::बोरियो में पंचायत समिति की बैठक हुई

प्रतिनिधि, बोरियोप्रखंड परिसर स्थित प्रखंड सभागार भवन में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख जसमीना मरांडी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 13 वें वित्त आयोग के अंतर्गत जन प्रतिनिधियों को मिलने वाले अधिकारों के बारे में बताया गया. वन अधिकार के तहत 124 वें गांव में वन अधिकार के तहत पता प्राप्त करने […]

प्रतिनिधि, बोरियोप्रखंड परिसर स्थित प्रखंड सभागार भवन में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख जसमीना मरांडी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 13 वें वित्त आयोग के अंतर्गत जन प्रतिनिधियों को मिलने वाले अधिकारों के बारे में बताया गया. वन अधिकार के तहत 124 वें गांव में वन अधिकार के तहत पता प्राप्त करने के लिए दावा-आपत्ति करने का निर्देश दिया गया. 14 वीं वित्त एवं बीआरजीएफ योजनाओं की तारीफ की गयी. मनरेगा अंतर्गत वित्त वर्ष 15-16 वार्षिक कार्य योजना की भी सराहना की गयी. बाजार एवं संताली, बड़ा मदनशाही पंचायत मंे नाली सफाई के लिए योजना लेने का प्रस्ताव पारित किया गया. मौके पर बीडीओ गौतम भगत, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कलवारी उरांव, उपप्रमुख नरेश दास, एई वीरेंद्र टोप्पो, रामजी मंडल, जेई अरुण सिंह, ब्रजकिशोर मंडल, बीपीओ खालिद हुसैन, प्रेम कुमार सहित कई पंचायत सदस्य उपस्थित थे. बैठक में आपूर्ति पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पेयजल पदाधिकारी नहीं पहुंचे. बीडीओ गौतम भगत ने बताया कि इनसे स्पष्टीकरण पूछा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >