साहिबगंज : गुमला में डॉ आरबी चौधरी की अपहरण कर हत्या के बाद उनका शव साहिबगंज लाया जा रहा है. बुधवार को उनका पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे साहिबगंज पहुंच जायेगा.
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन के सचिव अनूप लाल ने बताया कि स्थानीय मुनिलाल घाट पर बुधवार को अंतिम संस्कार किया जायेगा. उनके अंतिम संस्कार के समय जिले के सभी पदाधिकारी, स्वास्थ्य पदाधिकारी व राज्य सरकार के कई प्रतिनिधि शामिल होंगे. शहर में विशाल मौन जुलूस भी निकाला जायेगा.
