डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज

हत्या के विरोध में चिकित्सकों ने बंद रखा ओपीडी साहिबगंज : शहर के पुराना सदर अस्पताल स्थित एमसीएच से झारखंड राज्य सेवा स्वास्थ्य सेवा संघ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सकों ने मौन जुलूस निकाला. मौन जुलूस शहर के मुख्य मार्ग होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी सुनील भास्कर को ज्ञापन सौंपा. वहीं जुलूस […]

हत्या के विरोध में चिकित्सकों ने बंद रखा ओपीडी
साहिबगंज : शहर के पुराना सदर अस्पताल स्थित एमसीएच से झारखंड राज्य सेवा स्वास्थ्य सेवा संघ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सकों ने मौन जुलूस निकाला. मौन जुलूस शहर के मुख्य मार्ग होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी सुनील भास्कर को ज्ञापन सौंपा.
वहीं जुलूस समाहरणालय पहुंचकर डीडीसी प्रेमकांत झा को भी ज्ञापन सौंपा. जुलूस में शामिल चिकित्सक काला बिल्ला व हाथ में परची लेकर शामिल थे. परची में चिकित्सकों की सुरक्षा देने, मृतक चिकित्सक के आश्रितों को मुआवजा देने समेत अन्य मांग शामिल थी.
इस दौरान सीएस डॉ बी मरांडी ने बताया कि डॉ आरबी चौधरी के हत्या के विरोध में चिकित्सकों के द्वारा मौन जुलूस निकाला गया है. यह आंदोलन संघ व एसोसिएशन के मांगों को पूरा नहीं किये जाने तक जारी रहेगा. मौके पर आइएमए के सचिव डॉ विजय कुमार, अध्यक्ष रणविजय कुमार, एसीएमओ डॉ सिद्धनाथ, डॉ नंदकिशोर प्रसाद, डॉ विजय हांसदा, डॉ रोशन मिंज, डॉ दिनेश मुमरू, डॉ एनआर राय, डॉ रविशंकर झा, डॉ रंजन कुमार, डॉ मोहन पासवान, डॉ महमूद आलम समेत अन्य उपस्थित थे.
उधर गुमला के जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ आरबी चौधरी का अपराधियों द्वारा अपहरण के बाद हत्या के विरोध में साहिबगंज जिला सदर अस्पताल चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा को बंद रखा. इस दौरान दवा वितरण भी नहीं किया गया. हालांकि अस्पताल में इमरजेंसी सेवा चालू थी. लेकिन इसमें भी कार्यरत चिकित्सकों ने साधारण मरीजों का इलाज नहीं किया.
आज बंद रहेंगी शहर की सभी दवा दुकानें
साहिबगंज . साहिबगंज जिले के सभी केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े थोक व खुदरा मेडिकल दुकानबुधवार को बंद रहेंगे. चिकित्सक डॉ आरबी चौधरी के निधन के बाद केमिस्ट की ओर से यह निर्णय लिया गया है.
जिसके तहत जिले के सभी दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर गांधी चौक से मौन जुलूस निकालेंगे. गुमला से मृत चिकित्सक डॉ आरबी चौधरी का शव चल चुका है. बुधवार सुबह उसका अंतिम संस्कार स्थानीय मुनिलाल घाट पर किया जायेगा. जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी, स्वास्थ्य पदाधिकारी व राज्य सरकार के कई प्रतिनिधि शामिल होंगे. यह जानकारी एसोसिएशन के अनूप सिंह चौहान ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >