तालाब में डूबने से छठी की छात्र की मौत

राजमहल : शहर के मुगलानी चौक स्थित तालाब में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार इस्लाम शेख की 12 वर्षीय पुत्री आफरीन खातून मध्य विद्यालय नया बजार में छठी कक्षा की छात्र थी. विद्यालय से घर लौटने के बाद कुछ सहेलियों के साथ घर के समीप तालाब में […]

राजमहल : शहर के मुगलानी चौक स्थित तालाब में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार इस्लाम शेख की 12 वर्षीय पुत्री आफरीन खातून मध्य विद्यालय नया बजार में छठी कक्षा की छात्र थी.

विद्यालय से घर लौटने के बाद कुछ सहेलियों के साथ घर के समीप तालाब में स्नान करने गयी थी. देर तक जब आफरीन घर नहीं लौटी तो घर वालों ने खोज बीन शुरू कर दी. काफी खोजबीन के बाद तालाब में शव होने की सूचना परिजनों को मिली. इसके बाद परिजनों ने शव को तालाब से निकाला. आफरीन अपने माता-पिता कि एक मात्र संतान थी. मृत आफरीन की माता आसमा बीबी का रो-रो कर बूरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >