ओके... डॉक्टर:::: आज जिले के सभी केमिस्ट व ड्रगिस्ट दुकान रहेंगे बंद, निकालेंगे मौन जुलूस

साहिबगंज . साहिबगंज जिले के सभी केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुडे़ थोक व खुदरा मेडिकल दुकान बुधवार को बंद रहेंगे. चिकित्सक डॉ आरबी चौधरी के निधन के बाद केमिस्ट की ओर से यह निर्णय लिया गया है. जिसके तहत जिले के सभी दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर गांधी चौक से मौन जुलूस निकालेंगे. […]

साहिबगंज . साहिबगंज जिले के सभी केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुडे़ थोक व खुदरा मेडिकल दुकान बुधवार को बंद रहेंगे. चिकित्सक डॉ आरबी चौधरी के निधन के बाद केमिस्ट की ओर से यह निर्णय लिया गया है. जिसके तहत जिले के सभी दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर गांधी चौक से मौन जुलूस निकालेंगे. गुमला से मृत चिकित्सक डॉ आरबी चौधरी का शव चल चुका है. बुधवार सुबह उसका अंतिम संस्कार स्थानीय मुनिलाल घाट पर किया जायेगा. जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी, स्वास्थ्य पदाधिकारी व राज्य सरकार के कई प्रतिनिधि शामिल होंगे. यह जानकारी एसोसिएशन के अनूप सिंह चौहान ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >