ओके ::: बाजार समिति की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज साप्ताहिक हाट परिसर स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति कार्यालय में मंगलवार को एक सामान्य बैठक समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में गत बैठक की संपुष्टि करने के बाद निर्णय लिया गया कि साहिबगंज साप्ताहिक हाट में सड़क निर्माण, प्रशासनिक कार्यालय का विशेष […]

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज साप्ताहिक हाट परिसर स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति कार्यालय में मंगलवार को एक सामान्य बैठक समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में गत बैठक की संपुष्टि करने के बाद निर्णय लिया गया कि साहिबगंज साप्ताहिक हाट में सड़क निर्माण, प्रशासनिक कार्यालय का विशेष मरम्मत कराया जायेगा. कृषि फार्म में निर्मित छह हजार एमटी क्षमता वाले गोदाम की चहारदीवारी का निर्माण कराया जायेगा. अध्यक्ष श्री देव ने बताया कि साहिबगंज गोड़ाबाड़ी हाट में एक हजार एम क्षमता का गोदाम के लिये राज्य कृषि परिषद से स्वीकृति व 20 लाख रुपये की मांग के लिये पत्र भेजा जायेगा. बैठक में समिति सचिव सतीश कुमार, उपाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, सदस्य शिवजी यादव, पशुपत यादव, देवनारायण साह, रतन लाल हेंब्रम, बाबूलाल हांसदा, राजकुमार पोद्दार, नवीन भगत, राम इकबाल साह, अशोक चौधरी, चेतन भरतिया उपस्थित थे.————————-फोटो नं 5 एसबीजी 6 हैं.कैप्सन: मंगलवार को बैठक में उपस्थित एसडीओ व अन्य.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >