साहिबगंज नगर : शहर के रसूलपुर दहला में एक 12 वर्षीय बच्चे वसीम अकरम को पोलियो होने की आशंका है. हालांकि 24 मार्च को वसीम के स्टूल के दो सेंपल की जांच को कोलकाता भेजा गया था जिसमें अभी एक रिपोर्ट आया है और दूसरे का आना बांकि है.
पहले रिपोर्ट में पोलियो नहीं होने की बात बतायी गयी है. बुधवार को डब्ल्यूएचओ डॉ आशीष तिग्गा व जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ दिलीप सिंह वसीम के पास पहुंचे और जांच की. वसीम का दोनों पैर एक माह से काम नहीं कर रहा है. पदाधिकारियों ने बताया कि यह एएचपी एकयुट फलासिद्ध पैरालॉशिश का केस है.
