बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर जोर

साहिबगंज : ‘विद्यालय चलें-चलायें ’ अभियान को लेकर बुधवार को जिले के सभी प्रखंड में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसके तहतसदर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएसइ सुरेंद्र पांडे ने कहा कि सभी शिक्षक अभियान को शत प्रतिशत सफल बनायें. श्री पांडे ने शहर व सदर प्रखंड के सभी मुखिया, वार्ड […]

साहिबगंज : ‘विद्यालय चलें-चलायें ’ अभियान को लेकर बुधवार को जिले के सभी प्रखंड में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसके तहतसदर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएसइ सुरेंद्र पांडे ने कहा कि सभी शिक्षक अभियान को शत प्रतिशत सफल बनायें.
श्री पांडे ने शहर व सदर प्रखंड के सभी मुखिया, वार्ड पार्षद, स्कूल के प्रधानाचार्य को इस अभियान में जुड़ने की बात कही. इस अवसर पर सीओ विपिन दुबे, बीइइओ जलेश्वर साह, बीपीओ सुकृति, कुणाल, शिक्षक विदुनाथ आचार्य, विनोद सिंह, मृत्युंजय कुमार आदि थे.
श्री पांडे ने कहा कि तीन से पांच आयु वर्ग के बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र, छह आयु वर्ष के बच्चे का निकटतम प्राथमिक व मध्य विद्यालय के कक्षा एक में नामांकन, कक्षा सात के बच्चे का कक्षा आठ में शत प्रतिशत नामांकन कराने का उद्देश्य है. वहीं बोरियो प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को विद्यालय चले चलायें अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता बीइइओ मंदाकिनी किस्कू ने की.
भाजपा विधायक ताला मरांडी ने कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान अभियान के उद्देश्य, लक्ष्य, कार्यान्वयन, रणनीति, विद्यालय, स्तर पर किये जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी शिक्षकों को दी. बीडीओ गौतम कुमार भगत ने शिक्षकों को विद्यालय प्रतिदिन सुचारु रूप से चलाने व विशेष योजना करने की बात कही. इस अवसर पर जिप सदस्य सूरजमुनी मरांडी, रीता रानी हेंब्रम, बीपीओ मनीष कुमार, खालीद हुसैन, रोजी कुमारी, अजरुन मंडल, जेठा मुमरू, मीना बास्की, रणधीर साह आदि थे. इधर, मंडरो प्रखंड के सभागार में भी कार्यशाला का आयोजन यिका गया. इसका उदघाटन उप प्रमुख सुशील सोरेन व बीइइओ सर्किल मरांडी ने किया. बीइइओ श्री मरांडी ने अभियान के तहत सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा व विद्यालय विकास के लिये दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी.
इस अवसर पर बीपीओ एहसान अहमद, मनोहर मंडल, मुखिया गौरी देवी, सुनील बास्की आदि थे. वहीं प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा के अब्दुल बारी मेमोरियल हॉल में बुधवार को आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन मुखिया संघ की अध्यक्ष शांति सरोजनी मुमरू ने किया. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी गुलाब सिंह, बीइइओ मुकुंद मरांडी आदि ने शिक्षकों को विद्यालय में बच्चों की अधिक-से-अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा. वहीं बरहेट के प्लस टू एसएसडी उच्च विद्यालय में भी कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें प्रमुख छोटो हांसदा ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी पहले अपने दायित्व को लेकर सजग होंगे, तो ऐसे कार्यक्रम को स्वत: सफलता मिलेगी. उप प्रमुख उमेद अली अंसारी ने शिक्षकों को अपने कार्यशैली में बदलाव लाने की बात कही.
उधवा प्रखंड मुख्यालय में कार्यशाला का उदघाटन प्रमुख निशा मरांडी, सीओ यामुन रविदास ने किया. इसमें 16 से 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान का प्रथम लक्ष्य 1535 ड्रॉप आउट बच्चों का नामांकन कराना है. इस अवसर पर बीइइओ सुबोध कुमार राय, उपप्रमुख ऐनुल हक अंसारी, बीपीओ प्रदीप मंडल, अटल बिहारी भगत आदि थे. इधर पतना प्रखंड के धरमपुर स्थित संत थॉमस बालिका उच्च विद्यालय में ‘विद्यालय चलें-चलायें’ अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें बीइइओ धीरेंद्र कुमार ने शिक्षकों को 16 से 30 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी.
उपप्रमुख जाकिर शेख ने कहा कि अभिभावक को भी ऐसे कार्यक्रमों में आगे आना होगा. इस अवसर पर प्रमुख गोपाल हांसदा, बीपीओ मो तौफिक, सीआरपी राजवंश कुशवाहा, खुदीराम साहा आदि थे. स्थानीय सिंघीदलान परिसर में विद्यालय चलें-चलायें अभियान 2015 के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रमुख डेविड हांसदा ने की. कार्यशाला में मुख्य रूप से विद्यालय से बाहर अनामांकित छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय में नामांकन व पुन: नामांकन करने एवं छात्राओं के लिए पहले पढ़ाई फिर विदाई पर विस्तार से चर्चा की गयी. बाल सांसद को क्रियाशील बनाना है व उन्हें प्रशिक्षण देकर पुस्तकालय के संचालन की जिम्मेदारी देनी है.
विद्यालय में व्यक्तिगत स्वच्छता तथा विद्यालय स्वच्छता सुनिश्चित करना, बाल सांसद, शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की होगी. इस अवसर पर बीपीओ दीपक मंडल, सोना हेंब्रम, मुखिया कसवा के छाया सोरेन, कनीय अभियंता अनिरुद्ध प्रसाद, देव कांत कुमार, सच्चिदानंद मधुकर, नयन चौबे, बासुदेव यादव, प्रकाश भान राय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >