अगलगी में एक घर जलकर राख

उधवा/पतना : पतना प्रखंड के कटहलबाडी पंचायत के कटहलबाड़ी गांव में मंगलवार की रात्रि अगलगी की घटना में एक घर जल कर राख हो गया. कटहलबाडी गांव ँि लखिया देवी 64 वर्ष के घर में आधी रात को अचानक आग लग गयी. इससे उसके घर में रखे धान, चावल, बरतन, कपड़ा आदि सामान जल कर […]

उधवा/पतना : पतना प्रखंड के कटहलबाडी पंचायत के कटहलबाड़ी गांव में मंगलवार की रात्रि अगलगी की घटना में एक घर जल कर राख हो गया. कटहलबाडी गांव ँि लखिया देवी 64 वर्ष के घर में आधी रात को अचानक आग लग गयी. इससे उसके घर में रखे धान, चावल, बरतन, कपड़ा आदि सामान जल कर राख हो गये. लखिया देवी ने बताया कि वे घर के बाहर सोई थी.
घर के पीछे की ओर आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले ली. आग को देखकर वह घर से भाग कर निकली. इस घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया चौकीदार हांसदा पीड़िता के घर पहुंचे और जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >