राजमहल : स्थानीय विधायक अनंत ओझा ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी नारायणपुर स्थित कॉलोनी नंबर चार का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. इसके बाद कहा कि विकास की किरण ग्रामीण व दियारा क्षेत्र में लाना उनकी प्राथमिक ता होगी. श्री ओझा ने पूरे गांव का भ्रमण किया.
ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव में बिजली नहीं है. इस कारण छात्रों को पठन पाठन में काफी परेशानी हो रही है. सड़क व पुलिया नहीं है. लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. श्री ओझा ने कहा कि गांव का जल्द ही विकास किया जायेगा. बिजली के लिए सोलर की व्यवस्था की जायेगी. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज घोष, देव दास पाल, कंचन बनर्जी, कार्तिक साह, सोनेलाल ठाकुर,पंकज चौधरी,राहुल साह, सुनील यादव आदि थे.
