एफसीआइ अनाज की कालाबाजारी
बोरियो : बोरियो थाना क्षेत्र के नमस्ते रोड पर रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर आपूर्ति पदाधिकारी शंभुनाथ गुप्ता व थाना प्रभारी ने कालाबाजारी का 17.80 क्विंटल चावल को वाहन के साथ जब्त किया है. साथ ही खैरवा जन वितरण प्रणाली के डीलर कमरू जमा एवं वाहन चालक के ऊपर बोरियो थाना में मामला दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.
क्या है मामला : नमस्ते रोड में रविवार की रात्रि दो बजे गाड़ी संख्या 4जी053 से एफसीआइ का अनाज उतारा जा रहा था. भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज शाह की गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी रवींद्र नाथ तिवारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शंभुनाथ गुप्ता ने छापेमारी कर वाहन को जब्त किया. वहीं मामले में जन वितरण प्रणाली दुकान खैरवा का निरीक्षण किया.
जिसमें 17.8 क्विंटल चावल कम पाया. हालांकि एफसीआइ गोदाम से 20.30 क्विंटल चावल का उठाव किया गया था. इसके अलावे दुकान का भंडार पंजी व केश मेमो भी नहीं मिला. जिसे लेकर आपूर्ति दुकानदार कमरू जमा एवं वाहन चालक पर मामला दर्ज किया गया. इधर भाजपा विधायक ताला मरांडी ने बताया कि जनता को जन वितरण प्रणाली का लाभ मिले. इसके लिये हर संभव प्रयास किया जायेगा.
गरीबों को अनाज मिले एवं समाज से कालाबाजारी दूर हो. इस पर ध्यान दिया जायेगा. वहीं खैरवा पंचायत के ग्रामीण जबरन हेंब्रम, दुखिया टुडू, सामू, बास्की, मतला हांसदा, राजू हांसदा, कारबेल सोरेन, सरकार मुमरू, मही हांसदा, बाबू लाल हेंब्रम, मशा मुमरू, संजला हेंब्रम, धरमा हांसदा सहित दर्जनों ने आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर जन वितरण प्रणाली दुकानदार के ऊपर अनाज नहीं वितरण करने का आरोप लगाया है.
