संवाददाता, साहिबगंज जिले के सदर अस्पताल में स्वाइन फ्लू से निबटने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है. अस्पताल में जांच की सुविधा भी नहीं है. ऐसे में यदि किसी रोगी को स्वाइन फ्लू हो जाता है तो डॉक्टर को बिना जांच के रोगी का इलाज करना पड़ेगा. बिना जांच के अनुभव पर स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी का इलाज रोगी के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू के मरीज के लिए आइसोलेशन वार्ड व आवश्यक दवा की उपलब्धता का दावा कर रहा है. वहीं सार्वजनिक स्थल स्टेशन या स्टैंड में फिलहाल राहत व जागरूकता के लिए कोई शिविर या कैंप नहीं लगाया गया है.जांच के लिए रांची व कोलकाता भेजा जाता है सैंपलस्वाइन फ्लू जांच के लिए सदर अस्पताल के पैथोलैब से मरीज का ब्लड सैंपल जांच के लिए रांची व कोलकाता भेजा जायेगा. यानी एक जांच रिपोर्ट आने में कम से कम सात दिन लगेंगे. ऐसे में सात दिनों तक मरीज को डॉक्टर के अनुभव के आधार पर दवा लेनी होगी. वहीं स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल को ट्रिपल लेयर मास्क उपलब्ध कराया गया है. वर्जनस्वाइन फ्लू से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है. विभाग की ओर से दवा व मास्क उपलब्ध कराया गया है. प्रशासन नजर बनाये हुए है. डॉ बी मरांडी, सीएस, साहिबगंज
ओके::स्वाइन फ्लू से निबटने को साहिबगंज सदर अस्पताल में समुचित व्यवस्था नहीं
संवाददाता, साहिबगंज जिले के सदर अस्पताल में स्वाइन फ्लू से निबटने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है. अस्पताल में जांच की सुविधा भी नहीं है. ऐसे में यदि किसी रोगी को स्वाइन फ्लू हो जाता है तो डॉक्टर को बिना जांच के रोगी का इलाज करना पड़ेगा. बिना जांच के अनुभव पर स्वाइन फ्लू जैसी […]
