मिशन इंद्रधनुष की तैयारी में जुट जाये जिला स्वास्थ्य विभाग

पल्स पोलियों की तर्ज पर कार्य करेगा मिशन इंद्रधनुष, 7 अप्रेल से होगा शुरूमिशन इंद्रधनुष के लिये सूबे के 6 जिला चयनितनगर प्रतिनिधि, साहिबगंज मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ सात अप्रैल को होगा साहिबगंज जिले के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने मंगलवार को जिला समाहरणालय परिसर स्थित एनआइ कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा […]

पल्स पोलियों की तर्ज पर कार्य करेगा मिशन इंद्रधनुष, 7 अप्रेल से होगा शुरूमिशन इंद्रधनुष के लिये सूबे के 6 जिला चयनितनगर प्रतिनिधि, साहिबगंज मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ सात अप्रैल को होगा साहिबगंज जिले के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने मंगलवार को जिला समाहरणालय परिसर स्थित एनआइ कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा जिले के डीडीसी मुकुंद दास व सीएस डॉ बी मरांडी से कही. उन्होंने कहा कि मिशन इंद्रधनुष को पल्स पोलियो के तर्ज पर सफल बनना है. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही स्वास्थ्य योजनाओं को हर गांव व अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना मिशन इंद्रधनुष का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ किया जायेगा. इस लिये आप लोग अभी से ही तैयारी में जुट जाये. विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर आशिष सिंगमार ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के लिये देश के 201 जिलों का व झारखंड के 6 जिला साहिबगंंज, पाकुड़, देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, धनबाद का चयन किया गया हैं. अवसर पर डीडीसी मुकुंद दास व सीएस डॉ बी मरांडी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

गंगा नदी में डॉल्फिन संरक्षण को लेकर दिया प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें >