ओके...नमामि गंगे पर पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजगंगा हमारी मां है और मां का आंचल साफ रखना सभी का दायित्व है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को दोपहर 11:30 बजे चौधरी कॉलोनी स्थित निर्माया हॉल भवन में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत आयोजित पांच दिवसीय समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता कार्यशाला में कही. उन्होंने कहा कि गंगा को […]

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजगंगा हमारी मां है और मां का आंचल साफ रखना सभी का दायित्व है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को दोपहर 11:30 बजे चौधरी कॉलोनी स्थित निर्माया हॉल भवन में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत आयोजित पांच दिवसीय समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता कार्यशाला में कही. उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ बना कर साहिबगंज जिले को रोल मॉडल बनाने कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. लेकिन सपना तभी पूरा होगा जब गंगा किनारे बसे 78 गांव के हजारों लोग गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लेंगे. कहा कि स्वयं खुले में शौच न करे साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे. इसके पूर्व डीसी श्री सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उदघाटन किया. फीड बैंक संस्थान के एके सिंह ने कार्यशाला के प्रथम दिन छह प्रखंड, 33 पंचायत से आये मुखिया, जल सहिया व उत्प्रेरकों के साथ प्रार्थना गीत गाये. वहीं 33 पंचायतों के सभी सदस्यों को मिला कर 12 सदस्यीय कुल 12 टीम का गठन किया गया जो बुधवार को 33 पंचायत के गांव का भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता, नशा नहीं करने, गंगा को स्वच्छ रखने के लिये जागरूक करेगा. पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता रासबिहारी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षुओं को कार्यशाला की भूमिका प्रतिभागियों का परिचय, संयम निर्माण, सहजीकरण, समूह निर्माण, प्रतिभागियों की अपेक्षाओं का स्पष्टीकरण एवं कार्यशाला के उद्देश्यों के साथ उनका मिलन, स्वच्छता कार्यक्रम पर परंपरागत विधियां सहित अन्य विषयों की जानकारी दी. मौके पर डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि उपस्थित थे. …………………………….फोटो नं 10 एसबीजी 10,11 हैं.कैप्सन: मंगलवार को दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उदघाटन करते डीसी व अन्य.उपस्थित मुखिया, जलसहिया, उत्प्रेरक.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

गंगा नदी में डॉल्फिन संरक्षण को लेकर दिया प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें >