ओके::जिला विकलांग मोरचा की बैठक में नि:शक्तों की समस्याओं पर चर्चा

-सक्रिय सदस्य बनाने पर भी दिया गया जोर संवाददाता, साहिबगंजजिला विकलांग मोरचा के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को सागर मल पथ वार्ड नंबर तीन में हुई. इसकी अध्यक्षता मोरचा के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की. बैठक में जिले के नि:शक्तों की समस्याओं के मद्देनजर समाधान की दिशा में ठोस पहल करने की मांग जिला […]

-सक्रिय सदस्य बनाने पर भी दिया गया जोर संवाददाता, साहिबगंजजिला विकलांग मोरचा के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को सागर मल पथ वार्ड नंबर तीन में हुई. इसकी अध्यक्षता मोरचा के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की. बैठक में जिले के नि:शक्तों की समस्याओं के मद्देनजर समाधान की दिशा में ठोस पहल करने की मांग जिला प्रशासन से की गयी. अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि पुरानी कमेटी छठा वार्षिक जिला सम्मेलन के बाद ही भंग कर दिया गया है. नयी कमेटी की प्रक्रिया आगामी 20 मार्च को भोजपुरी धर्मशाला साहिबगंज में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ की जायेगी जो कि शाम चार बजे तक पुरी होगी. संगठन को आगे बढ़ाने की दृष्टि से जिले भर के नि:शक्तों भी मोरचा का सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जिसकी शुरुआत नयी कमेटी गठन के बाद किया जायेगा. मोरचा से खास तौर पर बुद्धिजीवी एवं पढ़े-लिखे नि:शक्तों को भी जोड़ने का प्रयास किया जायेगा. कुल पांच हजार विकलांग बंधुओं को सक्रिय सदस्य बनाना है. बैठक में मुख्य रूप से मोरचा के संरक्षक धर्मदेव महतो, अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रेम कुमार आनंद, पूर्व सचिव मो जाहिद अंसारी, सलाहकार सुशीला बास्की, प्रवक्ता मनोज सिंह, संगठन मंत्री भीम चंद्र दास, गंगा महासभा शिव प्रसाद ठाकुर, डॉ आरपी यादव, उषा चौरसिया, सरस्वती देवी, मंजु कुमारी, गोपाल चंद्र मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

गंगा नदी में डॉल्फिन संरक्षण को लेकर दिया प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें >