राजमहल : थाना पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के कसवा में छापेमारी कर मुन्ना मंडल हत्याकांड के अभियुक्त विष्णु मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ लोदगा मुमरू ने बताया कि बीते दो जून 2014 को मोटरसाइकिल से जा रहे अजय मंडल व मुन्ना मंडल पर अपराधियों ने बम व गोली चलायी थी.
जिसमें मोटरसाइकिल के पीछे बैठे मुन्ना मंडल की मौत हो गयी थी. मामले को लेकर कसवा निवासी अजय मंडल के बयान पर थाना कांड संख्या 147/14 के तहत प्रभाकर मंडल, विष्णु मंडल, दिनेश मंडल, सूरज मंडल, दिवाकर मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रभाकर मंडल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मौके पर थाना प्रभारी द्वारिका राम, एसआइ चंदन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
