ओके::भूमि अधिग्रहण बिल व अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस का धरना 12 को

-भाजपा ने नहीं निभाया वादा: मंजू स्नेहलता हेंब्रम-सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर संवाददाता, साहिबगंजभाजपा ने जनता जो वादा किया था, अब उससे पीछे भाग रही है. यह बातें कांग्रेस के वरीय नेता मंजू स्नेहलता हेंब्रम ने रविवार को शहर के नेहरू मार्केट स्थित पार्टी की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यूपीए […]

-भाजपा ने नहीं निभाया वादा: मंजू स्नेहलता हेंब्रम-सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर संवाददाता, साहिबगंजभाजपा ने जनता जो वादा किया था, अब उससे पीछे भाग रही है. यह बातें कांग्रेस के वरीय नेता मंजू स्नेहलता हेंब्रम ने रविवार को शहर के नेहरू मार्केट स्थित पार्टी की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार द्वारा जो योजनाएं चलायी गयी थी, उन्हें ही भाजपा आगे बढ़ा रही है. लेकिन चुनाव के वक्त जो वादा जनता से किया था, उसे नहीं निभायी. मौके पर युवा नेता अनिल ओझा ने कहा कि गरीब किसान के हितों के लिए पार्टी शुरू से लड़ाई लड़ रही है. भूमि अधिग्रहण बिल एवं अन्य मामलों को लेकर 12 मार्च को जिला मुख्यालय के समाहरणालय के निकट धरना देने का निर्णय लिया गया. साथ ही प्राइमरी सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद हजारों सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए सदस्यता अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में भाजपा के केंद्र व राज्य सरकार के विकास विरोधी कार्य के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर युवा नेता अनिल ओझा, वरीय नेता नीलू तिवारी, वीरेंद्र साह, मो जमाल, नजरूल, जियाउल, धर्मेंद्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. ————————————————————————–फोटो नंबर 08 एसबीजी 1 हैकैप्सन: रविवार को बैठक करते कांग्रेसी नेता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

गंगा नदी में डॉल्फिन संरक्षण को लेकर दिया प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें >