छह वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

राजमहल/तीनपहाड़ : राजमहल थाना क्षेत्र के जोका गांव में मो राहेत शेख उर्फ कल्लू नामक युवक ने एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी. यह घटना चार मार्च बुधवार की शाम की है. पुलिस को जानकारी रात को मिली. बच्ची का शव भी उसी रात बरामद किया […]

राजमहल/तीनपहाड़ : राजमहल थाना क्षेत्र के जोका गांव में मो राहेत शेख उर्फ कल्लू नामक युवक ने एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी. यह घटना चार मार्च बुधवार की शाम की है. पुलिस को जानकारी रात को मिली. बच्ची का शव भी उसी रात बरामद किया गया.
वहीं ग्रामीणों ने दुष्कर्मी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. इधर, बेटे की इस करतूत से लज्जित पिता ने भी अगले दिन गुरुवार को ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि सूचना पाकर बुलंदशहर में रह रहे बड़े भाई ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने समय पर उसकी जान बचा ली. मृत बच्ची के पिता के बयान पर 81/15 भादवि की धारा 376, 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.
बुलंदशहर में भी बच्ची से किया था दुष्कर्म : दुष्कर्मी मो राहेत शेख उर्फ कल्लू जोबा गांव का ही रहने वाला है. युवक ने पूछताछ के क्रम में कबूला है कि वह छह माह पूर्व उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से भाग कर गांव आया है. वहां भी आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. इसी के आरोप में वह भाग कर अपने घर आया है.
बच्ची को घुमाने ले गया था : मो राहेत चार मार्च की शाम नाबालिग बच्ची को कंधा में बैठा कर घुमाने ले गया था. देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने अपनी बच्ची की खेजबीन शुरू की. परिजनों के साथ घटना को अंजाम देने वाला आरोपित मो राहेत भी बच्ची को खोजने में शामिल हो गया. इसी क्र म में कुछ चरवाहों ने बताया कि बच्ची को राहेत के साथ जल्ला के तरफ जाते देखा है. परंतु वापसी में वो अकेले था. जिससे परिजनों को शक हुआ. परिजनों ने युवक को पकड़ कर मुखिया के हवाले कर दिया. मुखिया ने इसकी जानकारी तीनपहाड़ पुलिस पिकेट प्रभारी रमेश कुमार को दी.
श्री कुमार ने मुखिया के घर पहुंच कर युवक को हिरासत में ले लिया. युवक की निशानदेही पर ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सिमला पोखर के पास से बरामद की.
पिता ने दी जान
पुत्र के कुकर्म से लज्जित पिता मो जबरा शेख ने पांच मार्च क ो मालदा रेल डिविजन के बाकुड़ी-धमधमिया रेलखंड के बीच पुल संख्या 185/8-9 के बीच सुबह लगभग 9 बजे रेलवे ट्रैक पर डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में मातम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

गंगा नदी में डॉल्फिन संरक्षण को लेकर दिया प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें >