साहिबगंज : शहर से सटे महादेवगंज में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गये हैं. मुफस्सिल थाना पुलिस के अनुसार ईसाई टोला के स्वर्णदीप भूषण प्रसाद पहाड़िया अपनी बहन मरियम ग्रेस लता मालतो के साथ अमरदीप मेडिकल हॉल होली के निमंत्रण में आ रही थी.
इसी क्रम में उन दोनों को गांव के ही पंचलाल सिंह, आनंद सिंह, सुखा सिंह, राजकुमार सिंह, अजय सिंह, ज्योतिचंद्र मंडल समेत अन्य ने मिलकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किया. इसके बाद मरियम ग्रेस लता मालतो के साथ र्दुव्यवहार भी किया. इधर, दूसरे पक्ष के संजय सिंह ने भी पांच लोगों पर मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
