ओके::सड़क लूट की योजना बना रहा युवक गिरफ्तार

-युवक के पास से देशी कट्टा भी बरामद -गुप्त सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने की कार्रवाई -एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर से सटे भवानी चौकी स्थित नयाटोला में एनएच 80 पर बीते मंगलवार की रात दो बजे मुफस्सिल थाना पुलिस ने सड़क लूट की योजना बना रहे युवक मो तबरेज […]

-युवक के पास से देशी कट्टा भी बरामद -गुप्त सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने की कार्रवाई -एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर से सटे भवानी चौकी स्थित नयाटोला में एनएच 80 पर बीते मंगलवार की रात दो बजे मुफस्सिल थाना पुलिस ने सड़क लूट की योजना बना रहे युवक मो तबरेज को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया. एसपी सुनील भास्कर ने बुधवार को मुफस्सिल थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुफस्सिल थाना पुलिस को रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली की एनएच के पास तीन-चार की संख्या में युवक कुछ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी ने छापेमारी की. मौके पर मौजूद मो तबरेज पुलिस को देख कर भागने लगा. इसी क्रम में पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. उस वक्त तबरेज का मुंह ढका हुआ था और कमर के बायीं तरफ नौ इंच का .315 बोर का एक देशी कट्टा रखे था. पुलिस ने तबरेज को गिरफ्तार कर कट्टा जब्त कर लिया है. मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी व अन्य उपस्थित थे. ——————————————फोटों नं 4 एसबीजी 19 हैं.कैप्सन: बुधवार को गिरफ्तार युवक की जानकारी देते एसपी सुनील भास्कर व अन्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

गंगा नदी में डॉल्फिन संरक्षण को लेकर दिया प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें >