सबों के सहयोग से होगा जिले का विकास

संचालित कल्याणकारी योजनाएं होगा सहयोग से सफलफोटो नंबर 03एसबीजी 10,11 हैकैप्सन: मंगलवार को कार्यक्रम को संबोधित करते डीसी व अन्य पदाधिकारीगणउपस्थित लोगजिले के विकास को गति प्रदान करने को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला का आयोजन नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज सबों के सहयोग से साहिबगंज जिले का समुचित विकास होगा. यह बातें […]

संचालित कल्याणकारी योजनाएं होगा सहयोग से सफलफोटो नंबर 03एसबीजी 10,11 हैकैप्सन: मंगलवार को कार्यक्रम को संबोधित करते डीसी व अन्य पदाधिकारीगणउपस्थित लोगजिले के विकास को गति प्रदान करने को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला का आयोजन नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज सबों के सहयोग से साहिबगंज जिले का समुचित विकास होगा. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को टॉउन हॉल परिसर में विकास कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन हेतु आयोजित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियोंं की एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला में कही. उन्होंने कहा कि जिले का विकास सिर्फ और सिर्फ जिला प्रशासन नहीं कर सकता. इसके लिये जनप्रतिनिधियों को भी सहयोग करना होगा. इसलिये संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इसके पूर्व डीसी उमेश प्रसाद सिंह, डीडीसी मुकुंद दास, आइटीडीए निदेशक शाहिद अख्तर, एसडीओ जितेंद्र कुमार देव, जिला परिषद अध्यक्ष रामकृष्ण सोरेन, उपाध्यक्ष नुरूल इसलाम का स्वागत जिले के सभी बीडीओ ने बूके देकर किया. इसके बाद डीसी सहित सभी पदाधिकारियों ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उदघाटन किया. कार्यशाला में स्वागत भाषण देते हुए डीडीसी मुकुंद दास ने जिले में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को विस्तारपूर्वक दी. कार्यशाला में पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास योजना को गति प्रदान करने के लिये कई प्रकार की रूपरेखा तैयार की गयी. मौके पर पदाधिकारियों के अलावे जिले के सभी प्रखंड के प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया, उप मुखिया व वार्ड सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

गंगा नदी में डॉल्फिन संरक्षण को लेकर दिया प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें >