ओके ::::: नप कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

साहिबगंज: साहिबगंज नगर परिषद के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी तालाबंदी की. जिससे कोई भी कार्य नहीं हो पाया. इधर सोमवार को नप कर्मचारी अपने कार्यालय से निकल कर शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए समाहरणालय पहुंचे. जहां उपायुक्त कार्यालय का घेराव करते हुए डीसी उमेश प्रसाद सिंह को […]

साहिबगंज: साहिबगंज नगर परिषद के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी तालाबंदी की. जिससे कोई भी कार्य नहीं हो पाया.

इधर सोमवार को नप कर्मचारी अपने कार्यालय से निकल कर शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए समाहरणालय पहुंचे. जहां उपायुक्त कार्यालय का घेराव करते हुए डीसी उमेश प्रसाद सिंह को मांग पत्र सौंपा. जिसमें कर्मचारी संघ के सदस्यों ने होली पर्व का हवाला देते हुए डीसी से बकाया 10 माह के वेतन की मांग की. वहीं डेली कलेक्शन की रिपोर्ट भी जमा नहीं हो पाने से आम लोगों को हो रही परेशानी के बारे में बताया.

संघ के अनुप लाल हरि व शिव कुमार हरि ने बताया कि दैनिक कर्मचारियों के काटी गयी इपीएफ राशि को जमा कराने व नप कर्मियों को वर्दी व सफाई कर्मियों को सर्फ-साबुन उपलब्ध कराने की बात कही गयी है. क्या है मांगें इनकी मांगों में होली से पहले बकाए वेतन का भुगतान करने, दैनिक कर्मचारियों के काटी गयी पीएफ राशि को जमा कराने व नप कर्मियों को वर्दी व सफाई कर्मियों को सर्फ-साबुन देने की मांग की गयी थी. मांगों को 15 फरवरी तक पूरा करने की बात कही गयी थी. लेकिन तय समय के सात दिन बाद भी मांगों पर कोई पहल नहीं हुई है. कौन-कौन थे उपस्थित डीसी को सौंपे ज्ञापन के वक्त सुभाष सिंह, स्वप्न सरकार, अनुप लाल हरि, शिव हरि, भोला, रजनी देवी, काजल मेहतरानी, गीता मेहतरानी, श्ेाखर हरि, बुल्लो हरि, दीपक हरि सहित दर्जनों कर्मचारी साथ में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

कैसा लग रहा सर” कह ग्रामीणों ने डीसी को दिखायी जर्जर सड़क

साहिबगंज के लाल अमन ने किया कमाल, आईएफएस में 27 रैंक लाकर किया नाम रौशन

टॉप बॉक्स :: : पुराने दिनों को याद कर छलक उठते हैं आंसूफोटो नं 09 एसबीजी 3 है कैप्सन - वृद्धाश्रम में रह रही वृद्ध महिलाएं.सुनील ठाकुर, साहिबगंजमदर्स डे पर प्रभात खबर ने साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित धोबी झरना के पास बने वृद्ध आश्रम में रह रही 9 वृद्ध माताओं का हाल-चाल जाना. वृद्ध आश्रम में 15 लोग हैं, जिनमें नौ महिला व छह पुरुष हैं. वहां रह रही अर्चना राय, शकुंतला देवी, उषा राय, नाचो मुर्मू, सुलमा किस्कू, बसंती देवी, गायत्री देवी, मोनिका देवी ने बताया कि लोग कहते हैं कि मां के पैरों के नीचे स्वर्ग है. निश्चित रूप से यह बात गलत नहीं हो सकती क्योंकि धार्मिक किताब में भी लिखी हुई है. लेकिन आजकल के बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. यही कारण है कि बूढ़े मां-बाप को बच्चे बोझ समझते हैं. रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी उषा राय ने बताया कि मदर्स डे पर सभी आते हैं लेकिन आखिर परिजन क्यों नहीं आते हैं. बरमसिया बरहेट निवासी सलमा किस्कू बताती हैं कि पहले हम लोग सुना करते थे कि बड़े-बड़े शहरों में शहर के लोग अपने मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखते हैं पर अब आदिवासी लोगों को भी अपने मां-बाप भारी लगने लगे हैं. गायत्री देवी ने बताया कि यहां जिसे देखते हैं, मुझे लगता है कि सभी लोग हमारे परिवार हैं. अलग से हमारा भाई और रिश्तेदार क्यों मेरे से मिलने आयेगा? शहर व आसपास की ही महिलाएं यहां रह रहीं हैं. सबसे बड़ा दुख तब होता है जब बाजार से लोग सम्मानित करने आते हैं. मैं अपने परिजनों को देखने के लिए बेताब रहती हूं. उधवा की रहनेवाली अर्चना राय ने बताया कि मैं अपने परिजनों का नाम नहीं बताऊंगी, मुझे शर्म आती है. मेरे परिजन को शर्म नहीं आती है. पालन-पोषण कर बच्चों को बड़ा किया. आज हम बोझ बन गये हैं. शहर के कई समाजसेवी व संगठन के लोग मदर्स डे पर कार्यक्रम करने पहुंचेंगे.

गंगा नदी में डॉल्फिन संरक्षण को लेकर दिया प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें >